नई दिल्ली : देश में कोरोना का कहर काफी तक खत्म होता दिख रहा है जहाँ एक तरफ पूर्व से अनुमान लगाए जा रहे थे की त्योहारों के समय आंकड़ा उछाल मार सकता है लेकिन त्यौ लगातार राहत की खबर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज सोमवार को बताए गए आंकड़ों की माने तो,पिछले 24 घंटों के में कोरोना के 18,132 नए मामले सामने आए हैं जो कि सात महीने बाद आज सबसे कम हैं। उधर 193 लोगों की कोरोना मौत हुई है। हालांकि बीते 24 घंटे में 21,563 लोग ठीक भी हुए हैं। लेकिन ईसिस बीच राहत की बात है कि भारत में अब कोरोना के 2,27,347 सक्रिय मरीज बचे हैं जो कि 209 दिनों में सबसे कम हैं।
जबकि रिकवरी दर 98 फीसदी दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से बहुत ज्यादा है। 17 दिनों से कोरोना के नए मामले 30,000 से गिरे हुए है और 106 दिनों से 50,000 से कम मामले निकले हैं।आज स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़ फिलहाल लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जारी किए आंकड़ों में बताया है कि केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 10,691 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। 85 लोगों की है। हो गई। कोरोना संक्रमण के मामले में केरल सबसे अधिक खतरे वाले राज्यों में चल रहा है। देश भर से दर्ज हो रहे कुल मामलों का लगभग 60 फीसदी हिस्सा केरल से सामने आ रहा है।भारत में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान अच्छी तरह संचालित है जिसके चलते,स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 95,19,84,373 हो गया है।

