रायपुर से पकड़ी गई नामी कंपनी की नकली दवाइयों की खेप सिर्फ पहाड़ तक सीमित नहीं है बल्कि ये बिहार भी जाती थी.। कई और राज्यों में भी इस फर्जी कंपनी का बड़ा बाजार था और पुलिस जीएसटी से इसकी जानकारी ले रही है। अभी जीएसटी का जवाब आना बचाहुआ है। बीते शनिवार को रायपुर पुलिस ने नकली दवा तैयार करने वाली कंपनी पर छापेमारी की। कंपनी का गोदाम, फैक्टरी पकड़ा गया। यहां पर गुरुग्राम की जगसनपाल फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से कई नकली दवाएं तैयार हो रहीं थीं। पुलिस ने फैक्टरी से 29 लाख कैप्सूल और कच्चा माल बरामद किया था। इस माल की कुल कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब ड्रग विभाग के साथ मिलकर वहां भी कार्रवाई करने जा रही है।पिछले साल हरिद्वार में हुई इस तरह की कार्रवाई में इस बात का खुलासा हुआ था। मंगलौर में दवा बनाते पकड़े गए आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे छोटे-छोटे पार्सल को कुरियर के माध्यम से विभिन्न राज्यों को भेजते हैं।
रायपुर से बड़ी खबर,नकली दवाओं का भंडाफोड़

