संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में बीते दिन सोमवार रात गाजा में हिंसा पर रूस का प्रस्ताव ख़ारिज कर दिया। दरअसल रूस के प्रस्ताव में गाजा में आम नागरिकों के खिलाफ की जा रही हिंसा की निंदा की है और युद्धविराम की मांग हुई थी लेकिन इस मांग में हमास या उसके द्वारा इस्राइली नागरिकों पर किए गए बर्बर हमले का जिक्र नहीं है। ऐसे में पश्चिमी देशों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है। 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पास होने के लिए 9 वोटों की जरुरत थी। प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ चार देशों ने ही सहयोग किया। चार देशों ने इसके खिलाफ वोट दिया। रूसी प्रस्ताव के समर्थन में जिन देशों ने वोट किया है, उनमें चीन, संयुक्त अरब अमीरात, मोजाम्बिक और गैबोन भी शामिल हैं। वहीं प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने वाले देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और फ्रांस शामिल हैं। छह अन्य देश मतदान नहीं किया है। इस्राइल और हमास के बीच छिड़ी लड़ाई को लगभग दो हफ्ते का समय बीत चुका है। हमास ने इस्राइली सीमा में घुसकर 1400 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी।
इस्राइल-हमास घमासान पर युद्धविराम का प्रस्ताव खारिज,मतदान में नहीं हुए शामिल ये देश

