कांग्रेस ने पहली चुनावी सूची की जारी , कितने उम्मीदवारों के नाम घोषित ?

कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनावी मैदान पर उमीदवारो की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों के नाम चुने गए हैं। पार्टी ने सिर्फ लुंगलेई साउथ सीट पर प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की है और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक़, ललसावता को आइजोल पश्चिम-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। आइजोल पूर्व-1 से ललसंगलरा रातले, आइजोल पश्चिम-1 से आर. ललबियाकथांगा और पलाक से आईपी जूनियर को उम्मीदवार उतारा गया है।

मिजोरम की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए सात नवंबर को मतदान होने वाला है। तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी और मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल 17 दिसंबर को खत्म होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *