आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। अब तक दोनों ही तरफ से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इनमें 2400 से ज्यादा लोगों मारे जा चुके हैं। जहां इस्राइल में हमास के हमले में 1200 लोग मारे गए हैं, तो वहीं गाजा पट्टी में इस्राइली वायुसेनी की गोलीबारी में 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। मृतकों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
इस बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा है कि उनकी सेना हमास का नामोनिशान तक मिटा देगी। गाजा पट्टी पर इजराइल की तरफ से हमास के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इससे जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। जंग जारी है और दोनों ओर से रॉकेट, बम और गोलियां लगातार जारी हैं। ग्रुप के ठिकानों को खत्म किया जा रहा है।
इस बीच इस्राइली रक्षा बलों ने हमास पर आरोप लगाया है कि उसने लोगों के साथ जॉम्बी जैसा व्यवहार किया है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इस्राइल पर हमास के हमले को आतंकी घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है, मैं उस पर काफी गुस्सा हूं। हम आतंकवाद की खतरनाक घटनाओं को देख रहे हैं, जिनकी आलोचना ही होनी चाहिए। मैं और राष्ट्रपति बाइडन इस्राइल के समर्थन की अमेरिका की प्रतिबद्धता को पूरी गंभीरता से लेते हैं और उसे अपनी सुरक्षा के लिए जो भी चीजें चाहिए हैं।

