हरिद्वार के एक प्राथमिक विद्यालय में एक गुलदार आ धमका ,दरअसल। हरिद्वार में एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेक्टर एक में स्कूल के परिसर में गुलदार देखते ही अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर सुन कर शिक्षिका सुनीता रानी ने साहसिक तरीके से सभी कक्षाओं के दरवाजे बंद कर दिए गए। प्रधानाध्यापिका माहेश्वरी शाह और शिक्षिका सुनीता रानी ने वन विभाग की टीम को जानकारी दी तत्काल टीम विद्यालय पहुंची। वन विभाग की टीम, रानीपुर कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे । टीम के पहुंचने तक मादा गुलदार जा चुकी थी। स्कूल में 60 से 65 छात्र-छात्रा मौजूद थे। घटना के बाद स्कूल की छुट्टी करवा दी गई।
हरिद्वार के एक स्कूल में घुसा गुलदार, कक्षाएं हुईं बंद

