आज के समय की पारंपरिक लड़ाईयों में ड्रोन्स काफी मददगार हैं और रूस-यूक्रेन युद्ध ये यह बात साबित भी हुई है। यही कारण है कि कई देशों की सेनाएं ऐसे हथियार ले रहीं हैं जो उन्हें ड्रोन्स के हमले से बचाएं। भारतीय नौसेना ने भी इस दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल नौसेना ने एक ऐसा हथियार विकसित किया है जो उसके युद्धक जहाजों को ड्रोन के हमले से बचाने में सफल रहेगा।
भारतीय नौसेना ने 30 एमएम का एक ऐसा हथियार बनाया है कि जो कि स्वार्म ड्रोन्स के हमले से रक्षा कर सकेगा। ये हथियार यह हवा में युद्धक जहाज के आसपास एक रक्षा कवच बना देता है। जिससे स्वार्म ड्रोन्स को खत्म किया जा सकता है। कमांडर एमएन पाशा ने बताया कि यह हथियार 300 स्टील की बॉल्स छोड़ता है जो जिससे इस एक हथियार से एक ही बार में कई ड्रोन्स को निशाना बनाया जा सकता है। इसके लैब ट्रायल्स भी पूरे हो गए हैं। दिल्ली में भारत मंडपम में भारतीय नौसेना के स्वावलंबन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नौसेना ने ड्रोनाम काउंटर ड्रोन सिस्टम भी प्रदर्शित किया।

