कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मंगलवार को दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर में मथ्था टेकनें पहुंचे। सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे राहुल गांधी ने लंगर में सेवा भी की। राहुल गांधी ने बीते दिन सोमवार को निजी दौरे पर अमृतसर पहुंचे थे। श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए था और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर में पहुंचे। सुबह श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे राहुल गांधी ने लंगर में सेवा की। राहुल गांधी सोमवार को निजी दौरे पर अमृतसर आए थे और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए थे। राहुल गांधी के अमृतसर आने की जानकारी मिली तो एयरपोर्ट से श्री हरमंदिर साहिब तक पूरा रास्ता बैनरों और होर्डिंग से भरा गया था। श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी ने रुमाला साहिब भेंट किया। श्री हरमंदिर साहिब की ओर से राहुल गांधी को असमानी रंग का रुमाला और पतासे का प्रसाद भी दिया। राहुल गांधी श्री अकाल तख्त साहिब पर भी माथा टेकने पहुंचे और संगत के जूठे बर्तन भी साफ किए।
दूसरे दिन स्वर्ण मंदिर पहुंचे राहुल गांधी,निभाई सेवा

