उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार कुछ थम गई है। यहां पिछले 24 घंटों में नए मिले संक्रमितों की संख्या 457 रही। विगत कई दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नए मरीजों की संख्या लगातार घट रही है। वहीं राज्य में इस महामारी से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी आज 1184 है। आपको बता दें आज नए मिले मरीजों में आधे से ज्यादा लोग 3 जिलों के हैं, जिनमें देहरादून के 113, हरिद्वार के 129 तथा उधमसिंह नगर के 76 मरीज शामिल हैं। वहीं राज्य के विभिन्न अस्पतालों में छह कोरोना मरीजों की मौत की भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनमें से चार की मौत एम्स ऋषिकेश में तथा 1-1 मरीज़ की मौत दून मेडिकल कॉलेज देहरादून व डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई है।
Related Posts
गाड़ी नहर में गिरने से तहसीलदार समेत 3 की मौत, सीएम ने जताया शोक
रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा का ड्राइवर व अर्दली समेत निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसारबीती देर रात नैनीताल…
Lucknow: वाहन अनफिट तो हत्या का मुकदमा होगा दर्ज
लखनऊ: आज राजधानी लखनऊ में स्कूली बच्चे को लाने ले जानें वाली गाड़ियों के अनफिट होने पर अब धारा 302 व…
रुद्रपुर में पति ने की पत्नी की हत्या,ख़ुद को भी मारने का किया प्रयास
रुद्रपुर : रुद्रपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी…

