देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गए हैं। सीमित संख्या और ई-पास की बाध्यता खत्म होने के बाद से अब चारों धाम में अच्छी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को अभी तक बाबा केदार के दर्शनों के लिए सोनप्रयाग से 400 श्रद्धालु पहुंचे हैं।
आपको बतादें की यमुनोत्री हाईवे पर खरीदी कुथनौर के बीच खेड़ा पुल के पास रात को बंद कर दिया गया था।जिसे मशीन ऑपरेटरों ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुरू किया। कल गुरूवार रात मार्ग खोला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ यमुनोत्री धाम जाने आने वाले यात्रियों को काफी असुविधाओ का सामना किया। ग्रीन कार्ड बनाने वाले वाहनों की संख्या बढे़गी। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले वाहनों की भद्रकाली और ब्रह्मपुरी चेक पोस्ट चेकिंग की जा रही है। जो टैक्सी चालक निजी कारों से यात्रियों को ढो रहे हैं ऐसी कारों को सीज किया जा रहा है।
छह घंटे की मशक्कत के बाद यमुनोत्री हाईवे खुला,यात्रियों को हुई परेशानी

