Asian Games Live: भारत के हिस्से में 24 पदक,पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण

 एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने  प्रदर्शन दिख रहा है।  लगातार भारत की झोली में पदक गिर रहे हैं।  अब तक के खेलो में चार दिन में भारत की झोली में 22 पदक आए। पांचवें दिन भी कई खिलाड़ियों से पदक की जीतने की देश को पूरी उम्मीद बनी हुई है। शूटिंग और घुड़सवारी में भारत को स्वर्ण पदक मिल चुके हैं और आज भी इन्हीं दो खेलों में पदक की उम्मीद सबसे ज्यादा है। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन और चौथे दिन आठ पदक हासिल किए हैं।भारतीय निशानेबाज सरबजोत 10 मीटर एयर पिस्टल की निजी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे। वह करीबी अंतर से पदक जीतने से चूक गए।एयर पिस्टल टीम ने चीन को एक अंक से हरा दिया है। भारत ने 1734 (स्वर्ण), चीन ने 1733 (रजत) और वियतनाम ने 1730 (कांस्य) के स्कोर के साथ पदक हासिल किए हैं।
 
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 6

रजतः 8
कांस्यः 10
कुलः 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *