चला-चली की बेला में पहुंचे मानसून के लखनऊ के साथ साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में एक हफ्ता और डेरा डालने के आसार बढ़ गए हैं। 30 सितंबर की रात से दो अक्टूबर तक बारिश की आशंका है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह बताते हैं कि बुधवार को चक्रवातीय दबाव के कारण कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। इसके कारण परिस्थितियां बारिश के अनुकूल हो रही हैं। इस कारण मानसून राजधानी में एक सप्ताह से ज्यादा रहने के आसार है।
यहां 30 से 2 अक्टूबर तक झमाझम होगी बारिश

