जमुई में बरनार नदी पर बना सोने-चुरहेत काजवे पुल अचानक धराशायी हो गया। पानी की तेज बहाव के वजह से पुल का तीन से दस नंबर पिलर गिर गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुल धंसने की खबर से सुन इलाके के लोग यहां पहुंचे। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन फौरन पहुंची और आवागमन पर रोक लगाईं । फिलहाल पुल के दोनों छोर पर बैरिकैडिंग कर दी गई है। कई गांव के लोगों का शहर से संपर्क टूट गया । बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। पानी की तेज बहाव की वजह से पुल धस गया। यह पुल सोनो प्रखंड मुख्यालय को पश्चिम क्षेत्र से कनेक्ट है। कई गांव का संपर्क टूट चुका है। वही पुल धंसने ने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची और एहतियात बरतते हुए सोनो चुरहेत काजवे मार्ग पर परिचालन को पूरी तरह रोक दिया गया है। बेरिकेडिंग की गई है। प्रशासन का कहना है कि पुल की मरम्मती का काम जल्द से जल्द करवाया जा रहा है।
एक और पुल धंसा,आवागमन बंद

