बारिश के मौसम के बाद अब बीमारियों का दौर आया है जिसमें सँकराम का ख़तरा बना रहता है ऐसे ही देहरादून के विकासनगर में फतेहपुर निवासी एक युवती की संदिग्ध बुखार से मृत्यु हो गई। यह युवती एक सप्ताह से बुखार में थी। नाक और कान से रक्तस्त्राव के बाद युवती की हालत गंभीर हो गई उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाय गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
युवती की इसी आज शुक्रवार को शादी होने थी। खबर की मानें तो फतेहपुर, हरबर्टपुर निवासी सिमरन (25) पिछले एक सप्ताह से बुखार में थी निजी क्लीनिक से उसका उपचार चल रहा था, हालांकि उपचार के बाद बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द लगातार बना हुआ था।रात करीब 9.30 बजे सिमरन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सिमरन की डेंगू की जांच हुई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी

