देश में 24 घंटे में सामने आए 22,431 कोरोना के नए मामलें,पिछले लम्बे समय से थी राहत

नई दिल्ली : नवरात्रि का आज पहला दिन है वहीँ कोरोना संक्रमण के मामलों में भी इजाफा हुआ है।  इन आंकड़ों ने फिरसे चिंता बढ़ाई है। कोरोना के दैनिक मामले एक बार फिरसे 20 हजार के ऊपर चले गए हैं। आपको बतादें कि देश में बीते 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, और 318 लोगों की संक्रमण से जान गई है।  वहीं, 24 हजार 602 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। 
जहाँ एक तरफ भारत में त्योहारों का सीज़न  शुरू हो चूका है वहीँ  कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जाते हैं तो किसी रोज केस कम हो जाते हैं।  पिछले सप्ताह कोरोना के नए मामले 15 हजार के नीचे आ गए थे, लेकिन पिछले तीन दिनों से कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। मंगलवार को भी कोरोना के मामले 18 हजार के आसपास थे, लेकिन बुधवार को कोरोना के नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। लेकिन सक्रिय मामलों में गिरावट है जिसके चलते इन आंकड़ों की संख्या 2.44 लाख  हैं। इसके अलावा ठीक होने वाले लोगों की दर में भी सुधार हुई है। फिलहाल  देश में 97.95% है। केरल में कोरोना के दैनिक मामलों में  कमी नहीं देखी गई है। केरल में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश, तेंलगाना, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में संक्रमण के मामले पहले से काफी कम हुए हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में आज से धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *