ट्यूशन जाने को बोला तो सिद्धार्थ ने की आत्महत्या

ऋषिकेश में एक 14 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है कि स्कूल से घर जाकर अपने कमरे में पंखे से लटककर उसने मौत को गले लगा लिया। परिजन बेटे को लेकर तुरंत ऋषिकेश ईएमएस पहुंचे जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। अभी पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज चुकी है। 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा जाएगा। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने कहा है कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर आया और सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए बार बार कहा नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *