राजधानी लखनऊ में आज सोमवार को किसान महापंचायत जारी है। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश भर से किसान लखनऊ पहुंचे हैं। महापंचायत लखनऊ के ईको गार्डेन में हो रही है। महापंचायत के लिए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी पहुंच चुके हैं।
महापंचायत को लेकर एलान किया था कि इस बार आर-पार की लड़ाई होगी। सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे वो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।

