सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में नगर निगम दून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ में हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन करते हुए सीएम धामी ने बाबा केदारनाथ बद्री विशाल से पीएम के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। सीएम धामी ने अवसर पर कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में कई उपलब्धियां हासिल की है। दुनिया भर में भारत का स्वाभिमान सम्मान बढ़ रहा है। 21 जून को विश्व भर वमें योग दिवस मनाया जाता है। जिसे वैश्विक स्तर तक पीएम मोदी लेकर आए।
g20 की बैठकें आयोजित करने का अवसर उत्तराखंड को भी मिला जो गौरव की बात है। आज भारत विश्व में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। उन्होंने कहा कि पीएम कार्यकाल में उत्तराखंड को डेढ़ लाख करोड़ की योजनाएं मिली हैं। अब पर्यटन, कृषि , बागवानी ,चिकित्सा, तकनीकी सभी क्षेत्रों में राज्य विकसित हो रहा है। इस अवसर पर सीएम के साथ उनियाल गामा ,नगर आयुक्त मनुज गोयल,मेयर सुनील उनियाल उपस्थित रहे।

