कल पीएम मोदी का जन्मदिन,सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन

कल पीएम मोदी का जन्मदिन है जहाँ कल रविवार को दिल्ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (IICEC) ‘यशोभूमि’ का उद्घाटन पीएम द्वारा किया जाएगा। पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 21 से द्वारका सेक्टर 25 में एक नए मेट्रो स्टेशन तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का भी श्रीगणेश करने पहुँच रहे हैं। 

द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किमी/घंटा से बढ़ाकर 120 किमी/घंटा करेगी, जिससे यात्रा का समय बचेगा और दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की कुल यात्रा में का 21 मिनट का रह जाएगा। उद्घाटन समारोह के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है और आम जनता को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह भी देदी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *