जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर हुआ है लेकिन दुखद है कि एक जवान भी शहीद हुआ और एक सेना का लैब्राडोर डॉग केंट की भी गोली लगने से मौत हो गई। आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हुआ इतना ही नहीं बल्कि इस मुठभेड़ में एक पुलिस एसपीओ सहित तीन घायल हुए हैं।
इस गोलीबारी में एक भारतीय सेना के कुत्ते केंट, 21 आर्मी डॉग यूनिट की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे राजौरी मुठभेड़ में हैंडलर की रक्षा करते हुए अपनी जान गवाई है। बताया जा रहा है शहीद हुए सेना के जवान का नाम 21 राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही जसविंदर सिंह है। वहीं तीन अन्य घायल सुरक्षा कर्मियों की पहचान सब इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ (एसपीओ) के रूप में की गई है। मारे गए आतंकी के पाकिस्तान का होने का शक है।

