दिल्ली में इस साल भी पटाखों पर बैन,निर्देश जारी 

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण पर रोकथाम के उद्देश्य से कई बार दिवाली पर पटाखों पर रोकथाम लगाईं है इस बार भी खबर है कि  पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। राजधानी दिल्ली में इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस फैसले पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस को ये निर्देश भी जारी कर दिए हैं। 

 कई सालों से वायु प्रदूषण के मद्देनजर पटाखों पर प्रतिबंध लग रहा था। दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों से भी अपील की है कि वे पटाखों की बिक्री पर रोक करे। दिल्ली सरकार ने कहा कि सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश लगाने की कार्ययोजना के तहत पटाखों के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली पुलिस को निर्देश जारी कर कहा गया है. सुप्रीम कोर्ट/ एनजीटी के निर्देश के मद्देनज़र दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने ये फैसला लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *