बीते कई दिनों से गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर वालों को बीते दिन शुक्रवार को बारिश से काफी गर्म मौसम से राहत हुई। अब मौसम को थोड़ा ठीक हुआ है और हलकी रिमझिम बारिश ने राहत पहुंचाई है । मौसम विभाग ने आज और कल भी बारिश की की आशंका जताई है।
दिल्ली-एनसीआर में हवाएं चलती रहीं, जिसके कारण लोगों को उमस भर गर्मी से राहत मिली। इससे पहले शुक्रवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और कुछ इलाकों में बारिश की बूंदों ने भिगोया था। यही सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। मौसम सुहावना हो गया।
9 व 10 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। 14 सितंबर तक के पूर्वानुमान के अनुसार तापमान 36 से 37 डिग्री के बीच रहेगा।

