मेंढर के बालाकोट सेक्टर में बीत दिन शुक्रवार को नियंत्रण रेखा क्षेत्र से बीएसएफ का एक जवान अचानक लापता हो गया है। बीएसएफ लगातार तलाश में जुटा हुआ है। इस क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है, लेकिन देर रात तक जवान का कुछ पता नहीं चला।लापता जवान की पहचान बीएसएफ की 79वीं बटालियन के सिपाही अमित पासवान पुत्र अशोक पासवान निवासी बिहार बताई गई है। इस मामले में बीएसएफ ने अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं बताई है।
जम्मू-कश्मीर : बीएसएफ जवान लापता, अचानक हुआ गायब

