6.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप,296 मौतें 

मोरक्को में बीती रात शुक्रवार देर रात जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर 6.8 मापी गई जिसके बाद मोरक्को के गृह मंत्रालय ने कहा है कि  भूकंप की वजह से अब तक कम से कम 296 लोगों की मौत हुई है और 153 घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की सम्भावना है। 

भूकंप की खबर रखने वाली मोरक्को की संस्था ने भूकंप की तीव्रता को सात के पार कहा और अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक़, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मरक्केश शहर से 71 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किमी की गहराई में था। झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11.11 बजे महसूस किए गए।
मोरक्को कई नागरिकों ने इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाली हैं, जिनमें इमारतों को ध्वस्त होने के बाद धूल के गुबार में बदलते देखा जा सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *