आज लखनऊ में न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम का उद्घाटन करने जा रहे पीएम मोदी

लखनऊ  : देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सरकार इस दिन पर आज एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है जिसके तहत आज  ‘अमृत महोत्सव’ के केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और प्रदेश नगर विकास विभाग द्वारा ‘न्यू अरबन इंडिया’ थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन होने जा रहा है। इसी कड़ी में केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा और अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों का जायज़ा कर चुके हैं। 
अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सेन्ट्रल पवेलियन एवं स्टेट पवेलियन के अन्तर्गत नगरीय विकास परियोजनाओं एवं और स्मार्ट सिटी मिशन को प्रदर्शित करने के लिए लगाए जा रहे स्टालों के अलावा उप्र मेट्रो रेल कार्पोरेशन, अमृत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी). फेवो रोबोटिक्स, स्थानीय निकाय निदेशालय राजस्थान व उड़ीसा, क्षेत्रीय परिवहन, प्लास्टिक यूज से बनने वाली सड़कें, स्मार्ट सिटी, ओडीओपी, मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना से जुड़े सभी तरह के स्टालों का भी निरीक्षण किया है।कार्यक्रम से पहले निरिक्षण में  केन्द्रीय सचिव ने निर्देश पारित किया है कि सभी स्टालों को इस तरह से तैयार किया जाए कि स्टालों को देखने वालों को किसी भी प्रकार कि परेशानी ना हो। साथ ही आने व जाने रास्ते में भी किसी प्रकार का रोक या परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि स्टालों में आधुनिक तकनीकों का इस तरह से प्रदर्शन किया जाए कि दर्शकों को यह बात आसानी से समझ में आ जाए आधुनिक भार में यूपी के शहरों में विकास में व्यापक बदलाव हुआ है।
आपको बतादें की आज आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में अपर मुख्य सचिव नगर विकास विभाग डा. रजनीश दुबे ने कहा है 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों को प्रदर्शित करने वाले स्टाल लगाये जानें तो तैयार हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय, ओलंपिक एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानको पर आधारित स्पोर्टस कांपलेक्स गोरखपुर के रामगढ़ताल झील में तैयार किया जा रहा है, जो कि अपनी तरह का देश का पहला स्पोर्टस कांपलेक्स होगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की स्पोर्टस प्रतियोगिता का भी आयोजन हो सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *