इस उद्योगपति की पत्नी ने कंपनी से दिया इस्तीफ़ा, क्या हुआ ऐसा ?

आज रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरहोल्डर्स को संबोधित किया और कई अहम जानकारियां साझा की है।  पिछले एक साल में कंपनी की ओर से उठाए गए जरूरी कदम और आने वाले समय में कंपनी की योजनाओं की जानकारी भी दी।  नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है।  इसके अलावा आपको बतादें कि कंपनी ने बताया है कि अब आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में शामिल किया गया है और नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है।  साथ ही बोर्ड ने नीता अंबानी का इस्तीफे मान लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *