गौरतलब है कि प्रदेश के हल्द्वानी में दर्दनाक मौत देकर अपने ही प्रेमी को मारने वाली प्रेमिका की कहानी अब बड़े परदे पर देखि जाएगी। जी हाँ कारोबारी अंकित चौहान हत्याकांड मामले में वेब सीरिज बनने वाली है इसके बाबत निर्देशक ने एसएसपी पकंज भट्ट से बात की है। हल्द्वानी में हुए अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। अंकित को बेहोशी की हालत में नहीं बल्कि जबरन पकड़कर सांप से डसवाया दिया था।
अंकित को सांप से डसवाने से पहले पांच लोगों ने उसे बीयर पिलाई थी दबोचा था और फिर फिर दोबारा भी उसे सांप से डसवाया था। ये सभी बातें खुद प्रेमिका माहि ने बतायीं थीं। एसएसपी पंकज भट्ट ने माही से पूछताछ के बाद बताया कि घटना वाले दिन अंकित करीब छह बजे गोरापड़ाव स्थित माही के घर पहुंचा था। यहां माही, दीप कांडपाल, सपेरा, नौकर, नौकरानी पहले से मौजूद थे। उसे बीयर पिलाई फिर दीप कांडपाल ने उसके ऊपर कंबल डालकर गिरा दिया। इसके बाद दो लोग अंकित के ऊपर चढ़ गए। दो लोगों ने हाथ और एक ने पैर पकड़ा। अंकित का दम घुटा और वो हताश हो गया। इसके बाद सपेरा दूसरे कमरे से सांप लेकर आया और उसके पैर में सांप से डसवा दिया। आधा घंटा इंतजार करने के बाद जब अंकित के शरीर में हरकत हुई तो उसने दोबारा दूसरे पैर में सांप से डसवाया।

