प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एथेंस में ग्रीस की राष्ट्रपति कैटरीना एन सकेलारोपोलू द्वारा द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया है। ऑर्डर ऑफ ऑनर की स्थापना 1975 में हुई थी। इसमें देवी एथेना के सिर को स्टार के सामने की तरफ “केवल धर्मी लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए” शिलालेख के साथ दिखाया गया है।
द ऑर्डर ऑफ ऑनर का ग्रैंड क्रॉस ग्रीस के राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्रियों और प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपनी विशिष्ट स्थिति के कारण ग्रीस के कद को बढ़ाने में योगदान प्रदान किया है।प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

