राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिवाली के त्यौहार पर बाजारों में रौनक देखने को मिली है। प्रदेश के देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर आदि शहरी इलाकों में त्यौहारी मौसम में लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। वही ग्रामीण अंचलों में भी दीपोत्सव मनाने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। विदित है कि मार्च में कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के बाद से बाजारों की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। जहां एक और दुकानदार ग्राहकों की प्रतीक्ष कर रहे थे, वही यहां पसरे सन्नाटे मंदी की बानगी पेश कर रहे थे। ऐसे में दिवाली पर्व पर खरीदारी बढ़ने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। धनतेरस, छोटी दिवाली के लिए राज्यवासियों ने बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, नए कपड़े, मिठाई, उपहार, सजावट के सामान इत्यादि जमकर खरीदें, वहीं इलैक्ट्रॉनिक्स व वाहन की बिक्री में भी तेजी देखने को मिली। इससे जहां एक और अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के संकेत मिलने लगे हैं साथ ही सरकार को भी टैक्स के रूप में राजस्व की बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।
Related Posts
संसद में कूदे दो शख्स, जूते से निकाला रंग -पढ़े पूरी घटना
नई दिल्ली : संसद पर हमले की आज 22वीं बरसी के दिन ही बड़ी सुरक्षा में चूक का मामला सामने…
अहम जानकारी : विभागों में तबादलों पर बड़ी खबर,जारी हुआ आदेश
उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर मिल रही है जिसके चलते सरकारी विभागों के कार्मिकों के तबादलों नया आदेश जारी हो…
लखीमपुर खीरी मामलें में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं बल्कि पूछताछ के लिए बुलाया गया
लखीमपुर: लखीमपुर हिंसा मामले में गुरुवार को दो गिरफ्तारी की खबर आई लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ है कि अभी…

