चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के हो रहे हवन-पूजन

गौरतलब है कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने में एक ही दिन बाकी है।  पूरा देश प्रार्थनाएं कर रहा है। हर कोई चाहता है कि भारत ये उपलब्धि हासिल करे ।  इसे लेकर प्रार्थनाएं भी की जा रही हैं। अयोध्या में दिवाकराचार्य महाराज ने चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व इसरो प्रमुख को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
यूपी राजधानी लखनऊ में भी ऐशबाग इलाके में ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में जुहर की नमाज के बाद इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआ कराई। दुआ में काफी तादात में लोग शामिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *