ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी आज मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंच गए हैं। यहां के भारतीय समुदाय भी इसे लेकर काफी जोश में हैं। प्रवासी भारतीयों ने हर-हर मोदी के नारे लगाए। जोहान्सबर्ग के सैंडटन सन होटल में ‘ढोल’ और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भारतीय समुदाय के सदस्य पीएम मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतज़ार रहे हैं। जोहान्सबर्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय की सदस्य और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण निगम की मीडियाकर्मी याशिका सिंह ने पीएम मोदी के स्वागत के लिए ‘राखी’ थाली तैयार की है। उन्होंने कहा, पहली राखी भगवान गणेश के आकार की है।
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने अफ्रीका पहुंचा पीएम

