उत्तराखंड में सर्दियों के मौसम में बिजली संकट के खतरे के चलते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने 400 मेगावाट बिजली देने पर मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के समय अनुरोध किया था कि वहीं, केंद्रीय मंत्री सिंह ने आपदा में क्षतिग्रस्त बिजली लाइनों की प्रतिपूर्ति व सीमावर्ती क्षेत्रों में बिजली लाइनें बिछाने की भी बात कही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट की। उत्तराखंड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मेगावाट बिजली के स्थायी आवंटन का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों और टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से मदद की अपील की है।
सीएम धामी ने कहा कि परीक्षण कराकर प्रतिपूर्ति पर विचार होगा और क्षेत्रों में विद्युत लाइनें और विद्युत संयंत्र शीघ्र स्थापित करने का अनुरोध किया जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से होंगे और विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित होंगे।

