अब चालान का मैसेज हिंदी में भी,पढ़े पूरी खबर !

अब स्मार्ट सिटी के कैमरों से काटे जाने वाले चालान का एसएमएस वाहन स्वामियों को अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में दिया जाना तय हुआ है। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी लिमिटेड को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। मेहूंवाला निवासी एलएलबी छात्र मोहम्मद आशिक ने यातायात निदेशालय को एक पत्र डाला था। 

इस पत्र में  लिखा गया है कि स्मार्ट कैमरों से ओवरस्पीड या अन्य यातायात नियम उल्लंघन के जो चालान किए जा रहे हैं, उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस पर आते हैं अब वो भाषा अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी में आएँगे। अंग्रेजी में एम्सएमस आते है तो जिस कारण आमजन या कम पढ़े-लिखे लोगों को इसे समझने में परेशानी होती है। अंग्रेजी के मैसेज से वे समझ भी नहीं पाते कि उनका चालान कट चुका है और उन्हें कब, कैसे और कहां जमा कराना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *