नई टिहरी के चंबा थाने के पास टैक्सी पार्किंग के पास भूस्खलन की खबर मिल रही है। पहाड़ी से पार्किंग में मलबा गिरने से यहां हाहाकार मच गया मलबे में दो वाहन भी आ गए। कुछ लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। प्रदेश में आज कई जगहों पर बारिश का सिलसिला जारी है, जिस कारण कुछ जगह सड़कें बंद हैं।
आज सोमवार सुबह नीलकंठ में भूस्खलन होने से यहां यात्रियों की आवाजाही कुछ देर ठप है। अब दोपहर में टिहरी के चंबा में भूस्खलन की खबर सामने आई है।

