देहरादून एयरपोर्ट में क्यों पहुंची SDRF टीम ?

प्रदेश की राजधानी देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट में बारिश से परेशानी खड़ी हो गई है। बारिश के कारण जौलीग्रांट क्षेत्र में नदी नाले उफान पर हैं, कई स्थानों पर नुकसान होने की खबर है। भारी बारिश के कारण जहां एयरपोर्ट में बाढ़ का पानी घुस गया। वहीं एयरपोर्ट मार्ग पर फुटपाथ पर लगी रेलिंग कई स्थानों पर टूट गई हैं। नुकसान कालूवाला ग्राम सभा में किया है। थानों वन रेंज से पहली बार यहां घरों में बाढ़ का पानी और मलबा घुस गया। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर काटी। जंगल के सागौन के करीब आधा दर्जन पेड़ 11 केवी की लाइनों व मार्ग पर गिर गए। विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जेसीबी की मदद से पानी को डायवर्ट किया गया है। विद्युत लाइनों और मार्ग पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य हो रहा है। एनएच विभाग की जेसीबी मार्ग खोलने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *