स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पैरामेडिकल और नर्सिंग समेत सभी काउंसिल को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा और काउंसिल स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज खोलने को प्राथमिकता होगी।
बृहस्पतिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज सभागार में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश भर के नर्सिंग व पैरामेडिकल कॉलेज संचालकों की बैठक हुई जिसमें सभी निजी संस्थानों ने कई समस्याएं चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निजी संस्थानों की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा। ऑनलाइन मान्यता व पंजीकरण के लिए पोर्टल शुरू करेगा। नर्सिंग काउंसिल ऑफ उत्तराखंड सहित अन्य संबंधित सभी काउंसिलों को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन रखा जाएगा।

