मणिपुर में फिर हिंसा,तीन मौतें

मणिपुर में फिर हिंसा की घटना होने की खबर है। तीन लोगों की मौत हुई है। मीडिया की माने तो, मणिपुर के उखरुल जिले में उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में तीन गांव वालों की मौत हो गई है। मीडिया खबरों की अनुसार,उखरुल जिले के थोवाई कुकी गांव में गांव की सुरक्षा में लगे लोगों और उग्रवादियों में भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन गांव वाले मारे गए। मारे गए लोगों की पहचान जामखोगिन हाओकिप (26), थांगखोकाई हाओकिप (35) और होलेनसोन बाइते (24) के रूप में है।

गोलीबारी के बाद ये तीनों लोग लापता थे। गोलीबारी रुकने के बाद इन तीनों की तलाश हुई तो तीनों के शव बरामद हुए। मणिपुर में बहुसंख्यक मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण देने की मांग कर रहा है। मैतई समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है लेकिन ये लोग राज्य के सिर्फ 10 प्रतिशत मैदानी इलाके में रहते हैं। राज्य का करीब 90 फीसदी है। जमीन सुधार कानून के तहत मैतई समुदाय के लोग पहाड़ों पर जमीन नहीं खरीद सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *