चंद्रयान-3 का लैंडर-प्रॉपल्शन मॉड्यूल हुआ अलग, जल्द चाँद पर लैंडिंग

भारत के चंद्रयान-3 मिशन के लिए आज गुरुवार को बड़ी ख़ुशी का दिन है। आज चंद्रयान-3 के लैंडर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल योजना के अनुसार,दो टुकड़ों में टूटकर अलग-अलग चांद की यात्रा करने लगा है। इसी के साथ चंद्रयान-3 का लैंडर अब चांद के और करीब पहुंच चुका है। यह 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर सकता है इसकी पूरी संभावना है। मिशन के अगले पड़ाव में अब लैंडर मॉड्यूल शुक्रवार को चांद की निचली कक्षा में पहुंचाया जाएगा। इसरो ने लैंडर मॉड्यूल की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रयान-3 की यात्रा को लेकर ट्वीट किया है। इसमें लैंडर की तरफ से प्रॉपल्शन के लिए कहा गया- “साथ में यात्रा के लिए शुक्रिया मित्र।” इसमें आगे कहा गया, “लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक प्रॉपल्शन मॉड्यूल से अलग हो गया। अब शुक्रवार शाम चार बजे इसे चांद की कक्षा में और नीचे उतारा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *