बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, नूह हिंसा का बड़ा आरोपी 

हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम ने उसे फरीदाबाद से अरेस्ट किया। बिट्टू बजरंगी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने काफी दाऊद लगाईं ,बजरंग दल के कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी का गिरफ्तारी से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बिट्टू लुंगी पहनकर भागता दिख रहा है।  पुलिसकर्मी हाथों में लाठियां लेकर उसका पीछा कर रहे थे। वीडियो वायरल हुआ है। 

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही नूंह की सीआईए की टीम सादी वर्दी में हथियारों से लैस होकर तीन गाड़ियों में फरीदाबाद के चाचा चौक स्थित बिट्टू के घर पर पहुंची तो टीम को देखते ही बिट्टू बजरंगी भाग निकला। पुलिसकर्मी भी बिट्टू के पीछे भागने लगे। इस दौरान भारी भरकम शरीर वाला बिट्टू आगे भागता दिखाई दे रहा है, उसके पीछे पुलिस भागते हुए दिखे।   बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ थाना सदर नूह में अवैध हथियार अधिनियम, आईपीसी की धारा 148/149/332/353/186/395/397/506 IPC के अंतर्गत मामला दर्ज था।बिट्टू बजरंगी का असली नाम राजकुमार है। हनुमान भक्त होने के कारण लोग उसे बिट्टू बजरंगी कहने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *