सीएम योगी ने किया ध्वजारोहण,धरती टुकड़ा नहीं बल्कि मां है 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में सीएम आवास पर ध्वजरोहण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बोधन में कहा कि कहा कि हम सब एक नए भारत को देख रहे हैं। हमारे संस्कार हमें सदैव ‘माता, भूमि, पुत्र, हम प्रतिज्ञा’ के साथ जोड़ते रहे  हैं। हमने इस धरती को कभी धरती का टुकड़ा नहीं माना बल्कि हमने इसे मां का का स्थान दिया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन के समक्ष ध्वजारोहण के निकट भी संबोधन दिया और कहा कि पांच वर्षों में हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चार गुना बढ़ाने का काम करेंगे। 
आज यूपी की पहचान एक अलग पड़ाव पर है। भारत की आत्मा यूपी में है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के प्रयासों में अच्छी भूमिका निभाई है। पंच प्राण की शपथ भी दिलाई गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *