कल देश स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जोश और उत्साह से लबरेज़ है वहीँ देश में शांति से ये दिन मनाया जा सके जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी मकर की गई है। लाल किले से लेकर दिल्ली की सीमाओं तक सुरक्षा के अचूक और पुख्ता इंतजाम हैं। लाल किले और आसपास की सुरक्षा के लिए 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किए गए हैं और चेहरे की पहचान करने वाले 1000 कैमरे और एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करने पहुँच रहे हैं।
सूत्रों की माने तो कल मंगलवार 77वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटेगी और कार्यक्रम में कोविड-19 को लेकर कोई प्रतिबंध फिलहाल नहीं लगाया गया है। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों समेत 1,800 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र के लिए आधुनिक हथियार और दूरबीन के साथ जवान तैनात रहेंगे। इस बार 20,000 से अधिक अधिकारी और नागरिक आजादी के जश्न में शिरकत करेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी विभिन्न एजेंसियों को सौंपी गई है। इसमें एनएसजी, एसपीजी, पैरामिलिट्री फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं। लाल किले की दीवार से दिल्ली की सीमाओं तक सुरक्षा के अचूक व पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली पुलिस पहली बार इस्राइली तकनीक की एफआरएस कैमरों को लगाया गया है।

