हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी है भारी बारिश से तबाही मची हुई है आए दिउँ हादसों की खबरे मिल रही है आज सोलन में भूस्खलन हादसा सामने आया है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 20 से अधिक लोगों की मौत हुई है। जबकी कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हो गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हादसा हुआ है जहां एक शिवमंदिर भूस्खलन की चपेट में आया और वहां से 5 शव निकाले गए हैं। इसमें 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है समरहिल में ये हादसा हुआ है। पेड़ गिरने से गाड़ियों को भी क्षति पहुंची है।

