राज्य के बद्रीनाथ राजमार्ग पर गूलर के पास एक निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने से एक बड़ा हादसा हो गया है। पुल के मलबे में कई मजदूर दब गए जिसमे से एक की मौत हो गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम व मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को मलबे से निकाला गया। इसके बाद घायलों को राजकीय अस्पताल ऋषिकेश व गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक मजदूर को मृत अवस्था मे अस्पताल लाया गया था व शेष 11 घायलों का इलाज चल रहा है।

