हैवानियत का बड़ा मामला सामने आया है जहां रीवा के हनुमना थाना क्षेत्र से 13 और 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। अब रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से भी हैवानियत की हद पार करने का एक मामला हुआ है जहां जंगल में चकौड़ा का साग काटने गईं 13 और 14 साल की दो चचेरी आदिवासी बहनों से सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्चियों ने जब आपबीती सुनाई तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए। केएक के साथ पांच और दूसरी के साथ दो आरोपियों ने दरिंदगी की और उसका वीडियो भी कैप्चर किया। घटना बीते रविवार की है दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस पीड़ित बच्चियों की पहचान कर थाना लेकर आई। फिर मामला दर्ज कर पांच लड़कों को हिरासत में लिया। आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनमें से दो फरार बताए जा रहे है। वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर छोड़ दिया। बदनामी के डर से खौफनाक घटना की जानकारी परिजनों को देने की हिम्मत वे जुटा नहीं पाईं।
7 युवकों ने दो बहनों से किया गैंगरेप,वीडियो भी बनाया

