सीएम धामी ने किया 13 वीरांगनाओं को सम्मानित,पढ़े नाम 

उत्तराखंड की 13 वीरांगनाओं को आज तीलू रौतेली राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जहां सीएम धामी द्वारा उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सम्बोधन में कहा कि राज्य की वीरांगनाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सरकार इनके सम्मान और सशक्तीकरण के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य भी उपस्थित रहीं। 

पुरस्कार धनराशि-

पुरस्कार की धनराशि 20 हजार रुपये से अधिक की गई है अब ये 31 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार की राशि में 30 हजार रुपये की वृद्धि हुई है।  

सम्मानित महिलाएं –

प्रदेश से स्वीडन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ,चमोली की मानसी नेगी सहित 13 वीरांगनाओं को तीलू रौतेली राज्य स्तरीय सम्मान मिला।पैरा एथलीट अल्मोड़ा की गरिमा जोशी, राज्य स्तरीय पैरा खिलाड़ी बागेश्वर की मोहिनी कोरंगा, कला एवं योग के क्षेत्र में चंपावत की शांभवी मुरारी, पर्वतारोहण दिव्यांग वर्ग में देहरादून की अमीशा चौहान, खेल में ताइक्वांडो की राज्य स्तरीय खिलाड़ी हरिद्वार की दिव्या भारद्वाज, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में काम पर नैनीताल की मंजू पांडे, महिला रोजगार के क्षेत्र में काम पर पौड़ी की नूतन पंत, खेल, पर्यावरण में रुद्रप्रयाग की प्रीति, खेल में टिहरी की हिमानी, खेल दिव्यांग वर्ग में ऊधमसिंह नगर की नीलिमा राय,उत्तरकाशी की ममता को तीलू रौतेली पुरस्कार मिला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *