चंडीगढ़ पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल,फिल्म का किया प्रचार

आज सोमवार को पंजाब के चंडीगढ़ के होटल हयात रेजेंसी में सितारों की महफ़िल जमी जैन। कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा, खेल, कृषि, सिनेमा और कला क्षेत्र के माहिर जुटे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्रिमंडल में उनके सहयोगियों समेत खेल, उद्योग और सिनेमा जगत के कई सितारे एक मंच पर इकठ्ठे हुए हैं। अभिनेता उत्कर्ष ने कहा कि उन्होंने तीन साल की उम्र में सनी देओल की पहली फिल्म बॉर्डर देखी थी फिल्म ने मेरे अंदर देशभक्ति भर दी। अमीषा पटेल ने भी गदर मूवी का  एक डायलॉग सुनाया। अमीषा ने अपने कैरेक्टर के बारे में कहा कि इसके लिए उन्होंने उर्दू भी सीखी और कुरान भी पढ़ी। अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कहा कि पंजाब आने में बेहद खुशी होती है। यहां देश की मिट्टी की खुशबू है। गदर वन और गदर 2 के बीच 20 साल के फर्क पर उन्होंने कहा कि ये बेहद खूबसूरत रहा है।अभिनेता सन्नी देओल ने कहा कि ग़दर को अपने बेहद प्यार दिया अब ग़दर 2 को आप लोग तारा सिंह और सकीना के साथ हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *