नई दिल्ली : केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इंकार के बाद किसान आज सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करने जा रहे हैं। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी पहुंची है। वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश दिए हैं।भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पानीपत के किसान प्राइवेट गाड़ियों में बीते दिन सुबह रवाना हुए। किसान नेता हरेंद्र राणा और अन्य नेताओं की अगुवाई में किसान दस गाड़ियों में निकले हैं। प्राइवेट गाड़ियों में किसान अलग-अलग जगहों से पहुंचे। किसान भवन पर पुलिस तैनात रही। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने पुलिसबल के साथ गाड़ियों का पीछा किया। किसानों ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वे सारे ध्वस्त कर देंगे। गुप्तचर विभाग किसानों के कूच को लेकर अलर्ट रहा। पंजाब के किसानों की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन आगे आई। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू किए। पंजाब सरकार के अधिकारी आंदोलनकारी किसानों से मिलने के लिए शंभू बॉर्डर पहुंचे।
पुलिस ने फिर दागे किसानों पर आंसू गैस के गोले, दिल्ली कूच करेंगे किसान

