आज गुजरात भाजपा महासचिव पद पर कार्यरत प्रदीप सिंह वाघेला ने इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा के लिए ये बुरी खबर साबित हो रही है। प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे बड़े और जमे नेता हैं।
खबर है कि बीते दिनों राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें जारी थीं, नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रदीप सिंह वाघेला प्रमुख उम्मीदवार बनकर उभरे थे। उनकी विदाई से कई मुश्किलें आ गई हैं । इस्तीफे पर प्रदीप सिंह वाघेला ने कहा है कि कुछ ही दिनों में सबकुछ ठीक हो जाएगा। उनकी नियुक्ति पार्टी में 10 अगस्त 2016 को हुई थी। प्रदीप सिंह वाघेला के इस्तीफे के बीच सूरत पर्चा कांड की चर्चा है।

