पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और जम्मू-कश्मीर के और राजनीतिक नेताओं को अनुच्छेद 370 निरस्त होने की आज शनिवार 5 अगस्त को सालगिरह के अवसर पर नजरबंद किया गया है। पीडीपी ने 5 अगस्त यानी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने की वर्षगांठ के विरोध में शांतिपूर्ण कार्यक्रम को लेकर अनुमति की मांग की थी। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति न देने के साथ ही पीडीपी नेताओं के खिलाफ ये इस तरह का एक्शन उठाया है।
सभी जानतें है की अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से हटे आज पूरे चार साल हो चुके हैं। पीडीपी ने 5 अगस्त को पीडीपी मुख्यालय श्रीनगर के सामने शेर-ए-कश्मीर पार्क में एक शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट (डीसी) श्रीनगर से उचित इजाजत मांगी। प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया। इनकार कर दिया। साथ ही प्रशासन ने श्रीनगर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का मुख्यालय सील कर दिया है।

