हरियाणा के नूंह हिंसा पर लगातार प्रशासन की नज़रे बनी हुईं हैं। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने आज बुधवार को प्रेसवार्ता करके कहा कि उपद्रवियों से सख्ती से निपटारा होगा। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी गई है। नूंह में 90 लोगों को हिरासत में लेलिया गया है इसके अलावा जानकारी आई है कि हिंसा की जांच अलग-अलग एसआईटी द्वारा होगी।
एसआईटी वीडियो को खंगालेगी। मोनू मानेसर के वीडियो को भी खंगाला जाएगा। एसआईटी द्वारा सात-आठ वीडियो की जांच होगी. अब तक हिंसा मामले में कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि कठोर कानूनी कार्रवाई जा रही है। हिंसा के पीछे जो भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

